एनीमिया के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:46

शरीर में खून की कमी दूर करने वाले फल-

अनार
खून की कमी दूर करने के लिए आप अनार का सेवन करें। अनार में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून को बनाने के लिए एक जरूरी तत्‍व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।

अंगूर
खून की कमी दूर करने के लिए आप अंगूर का सेवन करें। जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें भी अंगूर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अंगूर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

सेब
सेब भी खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया में सेब बेहद लाभकारी है। अगर रोज एक सेव खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्‍याओं को दूर रखने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

अंजीर
अंजीर में ढेरों पोषक तत्व जैसे ही कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन b1, विटामिन B2 तथा क्लोरीन आदि पाए जाते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए 2 अंजीर रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पी लें। अंजीर को ऐसे ही खाने से भी हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 4-5 अंजीर को दूध में उबालकर या अंजीर खाने के बाद उसके ऊपर दूध पीने से भी एनीमिया में राहत मिलती है।

आम
आम में आयरन के साथ विटामिन-ए, सी, विटामिन के मौजूद होते हैं, जो रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम का सेवन करने से हमारे शरीर में अधिक मात्रा में रक्त बनता है, जिससे एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अमरूद
सोडियम, पोटेशियम, आयरन से भरपूर अमरूद का सेवन एनीमिया दूर करने में फायदेमंद होता है। अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा वह उतना ही पौष्टिक होगा। पके हुए अमरूद के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। और इसी कारण महिलाओं के लिए तो यह और भी लाभदायक हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info